मैं अपने तहे दिल से सभी डॉक्टरों, पुलिस और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं।

                                 

आज जब मैं अपनी फेसबुक पर पोस्ट्स को देख रहा था; तभी मेरी नज़र एक तस्वीर पर आकर रुक गई ।मैं अपनी आँखों को उस तस्वीर से आगे ना ले जा पाया । 
वो तस्वीर एक डॉक्टर की थी जिसे देख मेरी आँखे नम  हो गए थी; जोकि पिछले कई दिनों से हमारे लिए  अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के  खिलाफ जग लड़ रहा है।
उस तस्वीर में वो डॉक्टर अपनी लगातार आठ घंटो की ड्यूटी कर भर निकला था और जब उसने अपना सेफ्टी सूट उतरा तो उसकी आठ घंटो की मेहनत का पसीने से उसके कपड़े बुरी तरह से भीगे हुए थे।
दोस्तों आज हमारे देश के सभी डॉक्टर पुलिस और तमाम सफाई कर्मचारी दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे  है।हमारा भी फर्ज बनता है  कि हम सब मिल कर उनका सहयोग करे और घरों में ही रह कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़े। सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करे। बीमार व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दुरी बना कर रहे । समय-समय पर अपने हाथ साबुन से बहते पानी में धोए। अगर आपको साँस लेने में तकलीफ हो या बुखार महसूस होता है तो अपने घर वालो से दुरी बनाए और डॉक्टर से सलाह ले। आशंका  होने पर पास ही के हेल्थ सेंटर पर जा कर अपनी जांच करवाए। जब भी जरूरी काम के लिए बाहर जाए मास्क पहन कर जाए।
आओ हम सब मिल कर कोरोना को हारते है और हमारे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को कोरोना फ्री बनाते  है।
मैं अपने तहे दिल से सभी डॉक्टरों, पुलिस और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Happy Mother's Day

WHEN YOUR CHILDREN DESIRE TO TALK TO YOU AND SHARE THEIR PROBLEMS WITH YOU, STOP EVERYTHING AND LISTEN TO THEM. THERE IS NOTHING IMPORTANT THAN THAT...

तिनका कबहुँ ना निन्दिये, जो पाँवन तर होय, कबहुँ उड़ी आँखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय।